Google explain

Google explain
Google search

2 जुलाई 2020

5 साल के भीतर अमीर बनने के लिए सबसे तेज तरीके क्या हैं?

5 साल के भीतर अमीर बनने के लिए सबसे तेज तरीके क्या हैं?
भाई, यह तरीका  जो कि सुरक्षित भी है और लीगल भी, आसान भी है और अचूक भी।

लेकिन सवाल ये है कि इस तरकीब को करने के लिए क्या आप के अंदर संयम है? समय 5 साल ही लगेगा लेकिन क्या आप इन 5 सालों में खुद को बदलने की कोशिश करने में कामयाब हो पाएंगे???

यदि हाँ, तो सुनिए, आप जो भी काम करते हैं, नौकरी या व्यवसाय, करते रहिए, और अपनी कमाई का सीधा सीधा 30–40% हिस्सा हर महीने FD में डालिये। हर FD को 5 साल के लिए बुक कीजिये।उसके बाद बची हुई तनख्वाह से बाकी के काम चलाइये, और भूल जाइए की 30% जो आपने FD के लिए निकाला था वो आपका पैसा है, कम से कम 5 साल के लिए तो भूल ही जाइये।

इसके अलावा हर महीने कम से कम 1000 रुपये की SIP खरीदिये वो भी लगातार 5 साल तक के लिए

आपके जो भी खर्चे हैं उनकी लिस्ट बनाइये और फिर पूरा महीना आप जो खर्च करते हैं उसकी भी लिस्ट बनाइये, और फिर दोनों लिस्ट को मिला के देखिये कि कितना पैसा आपने गैर जरूरी चीजों पर खर्च किया है। और अगले महीने से फिर से लिस्ट बनाइये और कोशिश कीजिये कि गैर जरूरी खर्च से बचत कर के, बचे हुए पैसों को एकाउंट में सुरक्षित कर दिया जाए।

यदि आप क्रेडिट कार्ड आदि का उपयोग करते हैं तो उसको हर महीने के अति आवश्यक बिल भुगतान आदि, जैसे बिजली, पानी, पेट्रोल आदि के भुगतान के लिए रखिये, अन्यथा उसका प्रयोग बिल्कुल बंद कर दीजिए।

यदि आपको सिगरेट, गुटखा, शराब आदि का शौक है तो उसके लिए एक बजट बनाइये और कोशिश कर के हर महीने उस बजट को कम करिए। ये वो खर्चा है, जो कभी गिना नही जाता लेकिन सबसे ज़्यादा नुकसान देता है।

विषम परिस्थितियों में भी उधार लेने और देने, दोनों से बचिए। उधार आपको हमेशां पीछे की ओर ले जाता है, ये आपको एकदम से नही दिखता लेकिन जब आप कुछ 4–5 साल का हिसाब करोगे तो एक बहुत बड़ा फर्क दिखेगा।

5 साल यदि आप इस तरह से मितव्ययिता को अपनाते हुए गुज़ारेंगे तो अमीर बनने का तो पता नही लेकिन कल से कई गुना बेहतर, स्वावलंबी, आर्थिक रूप से मजबूत इंसान ज़रूर बन जाएंगे।

याद रखिये, अमीर बनने का कोई भी जायज़ शॉर्टकट नही है।

हाँ यदि आपकी किस्मत करोड़ो में एक वाली है तो अलग बात है, वरना अमीर बनने का एक ही नुस्ख़ा है, बचत और मेहनत।

धन्यवाद

Copyright by Lmakwana.blogspot.com



कोई टिप्पणी नहीं: