Google explain

Google explain
Google search

31 दिसंबर 2021

सरकारी नौकरी मीठा जहर क्यों है?

सरकारी नौकरी मीठा जहर क्यों है?


सरकारी नौकरी एक ऐसा स्थान है जहां गधे🦓🐴,घोड़े सब बराबर होते है,एक बार भर्ती होने की भर जरूरत है,इसके बाद बल्ले बल्ले।

कहते है कि किसी को नौकरी देने में तीन कागज खर्च होते है,लेकिन निकालने में तीन दस्ता,इसलिए मूर्खो ,और नालायको के लिए बढ़िया जगह है सरकारी नौकरी,परन्तु बुद्धिमान और मेहनती ,ईमानदार आदमी के लिए सरकारी नौकरी मीठा जहर ही है,क्योंकि उसे तारीफ मिलेगी, परन्तु उसे वह नहीं मिलेगा जिसका वह हकदार है,उसे नियमानुसार प्रमोशन मिलना है, इंक्रीमेंट मिलना है,उसकी योग्यता मेहनत के कारण उसे रत्ती भर भी कुछ अतिरिक्त नहीं मिल पाएगा,इसलिए योग्य, ईमानदार,मेहनती व्यक्ति सरकारी नौकरी में हमेशा कुंठाग्रस्त रहते है।


LXI, VDI,ZXI four wheeler

VXI- ZXI
Xi - petrol
Di - Diesel
Z- top modal
V - Middle Model
L- Lower Model

10 नवंबर 2021

लोकार्पण और उद्घाटन, आरंभ और प्रारंभ में अंतर

 लोकार्पण और उद्घाटन में अंतर ,,, 

लोकार्पण अर्थ है लोगों के लिए अर्पित कर देना जैसे किसी पुल का निर्माण करने के लिए उसका लोकार्पण करेंगे ,,

उद्घाटन का अर्थ है किसी भी नए कार्य का आरंभ करने के लिए औपचारिक समारोह रखा जाता है उसे उद्घाटन कहां जाएगा 


आरंभ और प्रारंभ  में अंतर

आरंभ :- जब किसी कार्य की शुरुआत प्रथम बार (कार्य का 'आदि') की जाती है तो उसके लिए 'आरंभ' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण :- उन्होंने भवन निर्माण आरंभ किया जाता है।

'आरंभ' शब्द के लिए अंग्रेजी में Begin - (Beginning) शब्द है,

प्रारंभ :- जब किसी कार्य की शुरुआत हो जाने के बाद किसी कारणवश वह कार्य बीच में रोक दिया जाता है और कुछ समय पश्चात पुनः उसकी शुरुआत की जाती है तब शुरुआत शब्द के लिए 'प्रारंभ' का प्रयोग किया जाता है।

जैसे कुछ ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो हर साल मनाए जाते हैं उन कार्यक्रम को 

प्रारंभ करेंगे  हैं और किसी नई शुरुआत करते हैं तब उसे हम आरंभ कहते हैं 

अंग्रेजी में इसके लिए शब्द हैं Resume या Restart. इसका मतलब होता है पुनःशुरुआत करना।





मूर्ति और प्रतिमा में अंतर

प्रतिमा व मूर्ति में क्या अंतर है ? मूर्ति तथा किसी व्यक्ति विशेष का चित्र यानी फोटो या हूबहू बनाई प्रतिमा में अंतर है। मूर्ति वास्तव में मनगढ़ंत चित्र या तस्वीर या प्रतिमा होती है।
 जैसे राम, कृष्ण, बुद्ध या किसी और की मूर्ति 


वारंट और समन में क्या अन्तर है?
ये दोनों ही कोर्ट के आदेश हैं - 
लेकिन वारंट में गिरफ्तारी की जाती है और कोर्ट में प्रस्तुत किया जाता है - 
सम्मन्स में सम्मान के साथ कोर्ट में आमंत्रित किया जाता है - 
आप गवाह के रूप में भी जा सकते हैं.



आमंत्रण और निमंत्रण में अंतर

आमंत्रण और निमंत्रण में अंतर इसमें अलग-अलग अर्थ होते हैं जैसे :-

आमंत्रण - मंच पर आमंत्रित करना।
आमंत्रण- इसमें खाने-पीने की पूर्ण व्यवस्था ना होकर हल्का-फुल्का नाश्तादि जरूर हो सकता है, 
पर पूर्ण खाने का इंतजाम कतई नहीं।

निमंत्रण- विवाह में निमंत्रित करना ।
निमंत्रण- में पूर्णतः खाने-पीने की व्यवस्था की जाती है, 
जो आमंत्रण में नहीं होती।


है और हैं में अंतरहै

है और हैं में अंतर

है - एकवचन(Singular)

हैं - बहुवचन(Plural)