क्या है मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?
थर्ड पार्टी यानी तीसरा पक्ष। पहला पक्ष वाहन मालिक, दूसरा वाहन चालक और
दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति तीसरा पक्ष होता है। मोटर वाहन के सार्वजनिक
स्थान पर उपयोग के दौरान वाहन से यदि कोई दुर्घटना होती है और किसी तीसरा
पक्ष (थर्ड पार्टी) को जान-माल की हानि होती है तो वाहन का मालिक और उसका
चालक इस नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कानूनन बाध्य होते हैं। ऐसी स्थिति में
आर्थिक मुआवजे की भरपाई के लिए बीमा कंपनियां थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करती हैं।
बीमा होने पर मुआवजे की राशि का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी करती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें